वेब पर देखा हुआ आपका पसंदीदा विडियो, फोटोज जिनकी यादें ख़त्म नहीं होगी, और आपके काम का कोई दस्तावेज| ये सारी चीजें आप क्लिपबॉक्स में सहेज सकते हैं, और कहीं भी ऑफलाइन देख सकते हैं|
आप सहेजा हुआ डेटा फोल्डर और प्लेलिस्ट में क्रमित कर सकते हैं और संपादित कर सकते हैं| सिर्फ इतना ही नहीं, हम आपको विडियो और संगीत को दोबारा प्ले करने, प्रेजेंटेशन (PPT) और ई-पुस्तकों को पेज दर पेज देखने और कंप्रेस की गई फाइलों को डीकंप्रेस करने जैसी क्रियाओं में सहायता करते हैं| ताकि आपका जीवन और सुखकर, आरामदायी हो|
आप अपने फाइल और फोल्डर लॉक कर सकते हैं| लॉक किये हुए फाइल जब तक आप खुद लॉक नहीं खोलते तब तक और किसी को नहीं दिखेंगे| ऐसी व्यक्तिगत जानकारी जो आप नहीं चाहते कि कोई और या बच्चें देखे, उसे भी आप विश्वसनीयता के साथ संग्रहित कर सकते हैं|






क्या सहेज कर रखनेवाले या देखने वाले फाइलों की संख्या मर्यादित है ?
क्लिपबॉक्स में खुद की ऐसी कोई मर्यादा नहीं है| आप, अपने टर्मिनल में जितना वॉल्यूम शेष हो, उतने फाइल देख सकते हैं या संग्रह में रख सकते हैं ।
क्या मैं पृष्ठभूमि में संगीत प्ले कर सकता हूँ?
.mp3 और .mp4a स्वरूप में संगीत फाइलों पृष्ठभूमि में प्ले किया जा सकता हैं।
क्लिपबॉक्स में मौजूद परिवर्तन विशेषता का उपयोग करते हुए, आप विडियो फाइल भी ऐसे स्वरूप में परिवर्तित कर सकते हैं जो पृष्ठभूमि प्ले में चलाया जा सकता हो|
क्या मैं इसका उपयोग नि:शुल्क कर सकता हूँ?
आप क्लिपबॉक्स का उपयोग नि:शुल्क कर सकते हैं| परन्तु, ध्यान में रखें कि किसी वेबसाइट तक पहुँचने के लिए तथा फाइलें क्लिप (डाउनलोड) करने या किसी अन्य क्रिया के लिए जरुरी संचार प्रभार का भुगतान आप को करना होगा।
क्लिपबॉक्स कौन से वातावरण (समर्थित OS) में कार्य करता है?
क्लिपबॉक्स एंड्राइड 4.0 या उसके बाद वाले एंड्राइड पर समर्थित है| और ऊपर दिए गए एंड्राइड के अलावा किसी अन्य OS पर समर्थित नहीं है|